गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.56 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
-
By
Admin
Published - 24 June 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आसीवन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों की लगभग 1 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां कुर्क कर लीं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना आसीवन में दर्ज मुकदमा संख्या 20/2026 में राधेश्याम यादव, राम रहीश, अभिषेक यादव, मज्जन उर्फ कुलवंत, शेर सिंह उर्फ राजेश तथा अंकित उर्फ छुन्नू को नामजद किया गया है। आरोप है कि सभी ने गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से अपने और परिजनों के नाम संपत्तियां खरीदी थीं।
राजस्व विभाग तथा थाना आसीवन व औरास पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बताते हुए अभियान जारी रखने की बात कही।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावथाना अजगैन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेमेंट ऐप के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोज