जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 24 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अचलगंज थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज उर्फ मंटानी पुत्र सुरेश निवासी बद्दलपुरवा, थाना अचलगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा 8 जून 2026 को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत पारित आदेश के अनुसार अभियुक्त को छह माह के लिए जनपद की सीमाओं से निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद वह जनपद की सीमा के भीतर पाया गया, जिससे उसने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया।
इस मामले में थाना अचलगंज पर मुकदमा संख्या 185/2026 धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावथाना अजगैन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेमेंट ऐप के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोज