सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त
-
By
Admin
Published - 24 June 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस, राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों और फैमिली आईडी की समीक्षा की। खनन, आबकारी, उद्योग विभाग और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की खराब रैंकिंग पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि शिकायतों का केवल निस्तारण ही नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक में विभिन्न पेंशन योजनाओं, पीएम किसान, मनरेगा तथा आवास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावथाना अजगैन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेमेंट ऐप के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोज