जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं 43 शिकायतें
-
By
Admin
Published - 24 June 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विकास, पुलिस, राजस्व, अवैध कब्जा और अन्य विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जनता दर्शन में पारिवारिक विवाद, अवैध वसूली, भूमि पैमाइश, कब्जा दिलाने, अवैध खनन और मारपीट जैसी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर जांच कराने और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होने दिया जाए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावथाना अजगैन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेमेंट ऐप के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोज