उन्नाव-संडीला मार्ग पर गड्ढे में बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माखी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी 27 वर्षीय उमेश पुत्र रामरतन रविवार शाम करीब पांच बजे मिर्जापुर कला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर के पास सड़क में बने गड्ढे में बाइक चली जाने से वह नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज थी और चालक के नशे में होने की भी आशंका जताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस चालक रामसिंह और ईएमटी आकाश कुमार मौके पर पहुंचे तथा घायल को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर पंकज वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उमेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे मे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून 2026 को उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में 12वां
-
सार्थक मतदाता उन्नाव वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की मह