महिला हेल्पडेस्क की पहल से 31 बिछड़े दंपति फिर आए साथ
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 6 views
सार्थक मतदाता उन्नाव
वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की महिला हेल्पडेस्क एवं महिला थाना द्वारा परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। पति-पत्नी के विवादित मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क टीम ने विस्तृत काउंसलिंग की।
परामर्श के बाद कुल 31 विवादित दंपति आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गए। इनमें थाना पुरवा के 6, महिला थाना के 5, सोहरामऊ के 4, हसनगंज, फतेहपुर चौरासी एवं बांगरमऊ के 3-3, औरास के 2 तथा गंगाघाट, कोतवाली सदर, बारासगवर, अजगैन व दही थाना क्षेत्र के 1-1 जोड़े शामिल रहे।
सभी दंपतियों ने भविष्य में विवाद न करने और सौहार्दपूर्ण ढंग से जीवन यापन करने का संकल्प लिया। इस कार्य में परिवार परामर्श केंद्र के विशेषज्ञों तथा महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह सहित महिला पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे मे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून 2026 को उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में 12वां
-
सार्थक मतदाता उन्नाव वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की मह