हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज पहुंचाया। घायलों की पहचान कानपुर देहात के रनिया निवासी सोनू (20) और उदित मिश्रा (34) के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से बाइक से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक डिवाइडर से जा टकराई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे मे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून 2026 को उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में 12वां
-
सार्थक मतदाता उन्नाव वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की मह