कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई नीट परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 6 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 1,241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और केंद्रों पर पुलिस बल के साथ सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रही। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अभ्यर्थियों ने पिछली पेपर लीक की घटनाओं के कारण मानसिक दबाव की बात कही, लेकिन इस बार पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा होने की उम्मीद जताई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे मे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून 2026 को उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में 12वां
-
सार्थक मतदाता उन्नाव वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की मह