रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए मजदूर की मौत
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मनोज पाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज पाल मजदूरी के साथ एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों के अनुसार, मनोज किसी काम से रेलवे लाइन के पास गए थे, तभी हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट भी गहरा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे मे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून 2026 को उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में 12वां
-
सार्थक मतदाता उन्नाव वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की मह