पुलिस ने पांच शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर चौरासी पुलिस और सर्विलांस टीम ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को कल्याणी नदी पुल, हफीजाबाद (बरूआघाट की ओर) से आरोपियों को चोरी के माल सहित दबोचा। यह कार्रवाई 25 मई 2026 को दर्ज घर में चोरी के मुकदमे के खुलासे में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित कुमार, रवि, ऋषि वर्मा, नरेंद्र कुमार और संदीप पाल शामिल हैं, जो उन्नाव और हरदोई के निवासी हैं। उपनिरीक्षक राजेंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-संडीला मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए सड़क हादसे मे
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास र
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात रेलवे ट्रैक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कड़ी सुरक्षा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून 2026 को उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में 12वां
-
सार्थक मतदाता उन्नाव वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह की उपस्थिति में जनपद की मह