प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कोचिंग संचालकों संग प्रशासन की गोष्ठी
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 12 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में गुरुवार को पन्नालाल सभागार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।
गोष्ठी का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं सकारात्मक बनाए रखना तथा प्रशासन और कोचिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। बैठक में कोचिंग संचालकों ने भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव पुलिस ने एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा में सार्वजनिक धनराशि के कथित गब
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को पन्नालाल सभागार में प्रतियोगी परीक्षा
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित साधु हत्याकांड में पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर के पास दो त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक