उन्नाव में गबन मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 14 views
सार्थक समाचार उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा में सार्वजनिक धनराशि के कथित गबन के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कॉलेज की धनराशि को जालसाजी, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से गबन करने का आरोप लगाया गया था। मामले की विवेचना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार त्रिपाठी (46 वर्ष) और राधेश्याम (52 वर्ष) को एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस प्रकरण में कॉलेज के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, निरीक्षक अपराध राजेश यादव, उपनिरीक्षक मोहम्मद नसीम तथा पुलिसकर्मी रणविजय और नीलेश शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव पुलिस ने एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा में सार्वजनिक धनराशि के कथित गब
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को पन्नालाल सभागार में प्रतियोगी परीक्षा
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित साधु हत्याकांड में पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर के पास दो त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक