बैंक जाते समय ट्रक की टक्कर से जीजा-साली की मौत
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 34 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बिटोल (40) पत्नी राम किशुन निवासी मंशाखेड़ा और प्रेम शंकर (55) पुत्र स्वर्गीय राम नरेश निवासी दिलीप शाह खेड़ा मजरा गोझरी, थाना गुरबख्शगंज (रायबरेली) किसी जरूरी काम से बैंक जाने के लिए निकले थे। भादीहा गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर नवाबगंज क्षेत्र से ट्रक बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतका अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटे छोड़ गई हैं। परिजनों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव पुलिस ने एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा में सार्वजनिक धनराशि के कथित गब
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को पन्नालाल सभागार में प्रतियोगी परीक्षा
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित साधु हत्याकांड में पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर के पास दो त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक