भदनी मोड़ पर लोडर पलटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भदनी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े युवक पर अचानक एक लोडर वाहन पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को वाहन के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान महेश पुत्र शिव बालक निवासी दीपागढ़ी, थाना माखी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि महेश खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और तीन भाइयों में से एक थे।
युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव पुलिस ने एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा में सार्वजनिक धनराशि के कथित गब
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को पन्नालाल सभागार में प्रतियोगी परीक्षा
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित साधु हत्याकांड में पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर के पास दो त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक