दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बाइक पर सवार संतोष निवासी जय गोविंद खेड़ा और मनीष निवासी समदपुर जसमड़ा घायल हुए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार विक्रम निवासी रामपुर बुलाकी दास भी चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने मनीष की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव पुलिस ने एमआरआरएस इंटर कॉलेज, पुरवा में सार्वजनिक धनराशि के कथित गब
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को पन्नालाल सभागार में प्रतियोगी परीक्षा
-
सार्थक समाचार उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित साधु हत्याकांड में पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर के पास दो त
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक