नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई। मामले में थाना पुरवा में धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय निवासी बस्तीखेड़ा मजरा चमियानी, थाना पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी अतिरिक्त निरीक्षक रामप्रकाश और आरक्षी आलोक कुमार की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान