थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 6 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुंचे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की विशेष रूप से सुनवाई की गई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान