ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 11 डंपर जब्त
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर गठित टास्कफोर्स ने शुक्रवार को दही थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बढ़ी हुई बॉडी, बिना नंबर प्लेट, बिना रिफ्लेक्टर, प्रेशर हॉर्न और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 11 ओवरलोड डंपरों को जब्त किया गया, जबकि 20 अन्य वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई गई। बिना हेलमेट 126, बिना सीट बेल्ट 57 और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने पर 13 चालान किए गए। गलत दिशा में चलने वाले 11 वाहनों का चालान कर 3 वाहन सीज किए गए।
अभियान में खनन अधिकारी मनीष और यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई मौजूद रहीं। कार्रवाई से करीब 5.27 लाख रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान