खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 नमूने भरे गए
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए 8 खाद्य नमूने संग्रहित किए और कई दुकानों में गंदगी तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन मिलने पर नोटिस जारी किए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आवास विकास स्थित खुशी आइसक्रीम प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, जहां भारी गंदगी पाए जाने पर कारोबार बंद करने का नोटिस जारी किया गया। वहीं न्यू दीपिका आइसक्रीम प्रतिष्ठान से कुल्फी घोल का नमूना जांच के लिए भेजा गया। कार्रवाई के दौरान करीब 5 लीटर आइसक्रीम घोल और 100 पीस चॉकलेट नष्ट कराए गए, जिनकी कीमत लगभग 1800 रुपये बताई गई।
अभियान में मिश्रित दूध, बर्फी और पनीर के नमूने भी लिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रियंक सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान