लूटकांड के सफल खुलासे पर उन्नाव पुलिस का सम्मान,
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 8 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का त्वरित एवं सफल खुलासा कर उन्नाव पुलिस ने व्यापारियों और आमजन का विश्वास जीत लिया है। 19 और 20 मई को हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा लूटी गई संपत्ति भी बरामद कर ली।
इसी उपलब्धि पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जेपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव को सम्मानित किया।
व्यापारियों ने कहा कि उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग से अपराधियों में भय का माहौल बना है तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सक्रिय कार्यशैली से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान