बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना कोतवाली सदर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव और उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों के साथ संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है, जिसे शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल लगातार गश्त करेगा। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान