सड़क हादसे मे बाइक सवार दंपति गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। रैनापुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान बांगरमऊ थाना क्षेत्र के जामर गांव निवासी विवेक कुमार (32) पुत्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी शिवानी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विवेक कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी शिवानी को उसके मायके माखी से लेकर नवाबगंज क्षेत्र में एक डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान