खराब प्रगति पर डीएम ने बैंक अधिकारियों को लगाई फटकार
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंक परामर्श एवं समीक्षा समिति (डीसीसी/डीएलआरसी) की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों की प्रगति, सीडी रेशियो, एनपीए और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन पर डीएम ने पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक के मैनेजरों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। वहीं बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक की कमजोर प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया।
डीएम ने सभी बैंकों को आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने और योजनाओं के आवेदनों का दस दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा योजना, स्ट्रीट वेंडर्स योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई योजनाओं की भी समीक्षा हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंकर्स मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को पुरवा के बेगमगंज नि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में हाल ही में थाना अचलगंज, बीघापुर तथा सदर को
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना अजगैन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने तथा अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान