इंटरमीडिएट परिणाम घोषित, उन्नाव में आराध्या पटेल टॉपर
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 12 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जिले के 122 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 32,652 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम के बाद छात्रों में खुशी का माहौल रहा।
सविता इंटर कॉलेज हिन्दपाल खेड़ा की छात्रा आराध्या पटेल ने 459 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। पतिराजा महिपाल इंटर कॉलेज घाटमपुर की श्रेया शर्मा 458 अंक के साथ दूसरे और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज आवास विकास की आरोही सिंह 456 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अभय अवस्थी (454), श्रेया पाल (453) और शिवम सैनी, निधि निषाद, आकृषि सिंह (451-451) भी टॉप सूची में रहे।
आयुष पाल व कंचन देवी ने 448 अंक तथा प्रशांत अवस्थी ने 446 अंक प्राप्त किए। जिला जेल के बंदियों ने भी परीक्षा पास की। स्कूलों में जश्न मनाया गया और डीआईओएस सुनील दत्त ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा