महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सराय मुबारक अली निवासी 50 वर्षीय फूलदुलारी का शव 20 अप्रैल को निहालपुर मार्ग स्थित एक बाग में मिला था।
जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें महिला एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी। इसके आधार पर पुलिस ने निहालपुर निवासी उमेश कुमार गौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से संबंध थे, लेकिन महिला द्वारा बार-बार रुपये और शराब की मांग तथा संबंध उजागर करने की धमकी से वह परेशान था। इसी कारण उसने योजना बनाकर महिला को बाग में ले जाकर शराब पिलाई और डंडे से वार कर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट समेत शरीर पर पांच चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा