होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 8 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ जनता शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रऊकरना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रवेश-निकास, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, एएसपी अखिलेश सिंह, एएसपी शैलेन्द्रलाल और सीओ सोनम सिंह भी मौजूद रहीं।
डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। वहीं एसएसपी ने पुलिस को सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा