ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 5 सीज, 22 का चालान
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 6 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पांच वाहनों को सीज किया गया, जबकि 22 वाहनों का चालान किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत करीब 2.55 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा