किशोरी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मनोज की पुत्री सपना के रूप में हुई है, जो कक्षा 11 की छात्रा थी।
परिजनों के अनुसार सपना बुधवार दोपहर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। बाद में गांव के एक बंगले के अंदर उसका शव मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है और मामले में साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
मृतका के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं।
थानाध्यक्ष के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा