उन्नाव में साइबर ठगी का खुलासा, 18 हजार रुपये पुलिस ने कराई वापस
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना सफीपुर क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। फर्जी मैसेज के जरिए ठगी का शिकार हुए मयंक गुप्ता के खाते में से निकाली गई धनराशि में से 18 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए हैं।जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने 15 फरवरी 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक फर्जी मैसेज भेजकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सफीपुर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर धनराशि ट्रेस कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप आज गुरुवार को 18 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराये वापस
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा