एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा बहलोलपुर पुल के पास हुआ, जिसमें 40 वर्षीय नफीस खां गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भतीजे को हल्की चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, नफीस खां अपने भतीजे के साथ गंजमुरादाबाद से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नफीस खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिण
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को ल
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा ओवर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा