गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम नाराज, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
विकास भवन सभागार उन्नाव में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में पशुओं की देखभाल, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान औरास क्षेत्र के गौ आश्रय स्थल से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि गौ आश्रय स्थलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-पानी के साथ साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थल पर अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज