तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती की मौत, हैलट अस्पताल में तोड़ा दम
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना अजब खेड़ा मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम भगवन्तनगर निवासी गोविन्द प्रसाद की पुत्री शालिनी शुक्ला (21 वर्ष) 9 मार्च को अपने रिश्तेदार मोहित बाजपेयी के साथ स्कूटी से अजब खेड़ा स्थित चक्की पर आटा पिसवाने गई थी। वापस लौटते समय अजब खेड़ा मोड़ पर मोहित लघुशंका के लिए रुक गया और शालिनी स्कूटी के पास खड़ी थी।
इसी दौरान सुमेरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्पलेंडर मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए शालिनी और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल शालिनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल उन्नाव और बाद में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। 14 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद मृतका के पिता ने बिहार थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज