शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अचलगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को देवी शंकर पुत्र रामसुख निवासी पड़रीकला थाना अचलगंज ने सूचना दी कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP35 AY2586 बालेश्वरी मंदिर के पास से चोरी हो गई है। इस संबंध में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 73/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त हस्सान उर्फ कासान पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला चिकवाई थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 19 वर्ष को उन्नाव–रायबरेली रोड स्थित कुरमापुल के पास सर्विस रोड से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज