उन्नाव में ‘श्री अन्न (मिलेट्स) गैलरी’ का उद्घाटन, पोषण सुरक्षा व किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ‘श्री अन्न (मिलेट्स) गैलरी’ का सोमवार को उद्घाटन किया। गैलरी का उद्देश्य पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य संवर्धन करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ किसानों के लिए लाभकारी फसलें हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक मिलेट्स की खेती अपनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने बताया कि जनपद में श्री अन्न के उत्पादन और प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यह गैलरी किसानों और आमजन को मिलेट्स की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक खेती के तरीकों और उनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी सरल व आकर्षक रूप में उपलब्ध कराएगी।
उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र प्रकाश ने बताया कि गैलरी में ज्वार, बाजरा, रागी सहित विभिन्न प्रकार के श्री अन्न, उनकी उत्पादन तकनीक और उपयोगिता का प्रदर्शन किया गया है, जिससे किसानों को नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों ने गैलरी का अवलोकन किया और श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, उप कृषि निदेशक रवि चन्द्र प्रकाश तथा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज