जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक गंभीर घायल, मारपीट का वीडियो वायरल
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 25 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी पंकज पुत्र रामचंद्र ने बीघापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके परिवार की जमीन पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की बाग है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के केशन ने विवादित बाग को चोरी-छिपे बेच दिया, जिसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में शिवम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक महिला सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीघापुर पहुंचाया गया, जहां शिवम का इलाज चल रहा है।
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है।
थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज