सखी वन स्टॉप सेंटर का सीओ नगर ने किया औचक निरीक्षण, महिलाओं को त्वरित सहायता के निर्देश
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 6 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर उन्नाव दीपक यादव द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं, अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सहायता और परामर्श व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ने केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से वार्ता कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की और महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध सहायता, काउंसलिंग तथा आवश्यक विधिक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज