आत्महत्या के दुष्प्रेरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सफीपुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 553/25 धारा 108 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त मो0 युनुस पुत्र सब्बीर अली उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम बेलरावा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव को आज 16 मार्च 2026 को जमालुद्दीन तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण व उपनिरीक्षक रहमतउल्ला खां ने पुलिस टीम के साथ की। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बिछिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की इ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए ज