ट्रैक्टर पलटने से मैकेनिक की मौत, चेक करते समय नहर में गिरा वाहन
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से एक मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मैकेनिक ट्रैक्टर की मरम्मत के बाद उसे चलाकर चेक कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नसरतपुर जंगलेमऊ गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू रावत पुत्र नन्हा पेशे से ट्रैक्टर मैकेनिक था और हसनगंज कस्बे में अपनी दुकान चलाता था। वह दयालपुर गांव में एक ट्रैक्टर बनाने गया था। मरम्मत के बाद वह ट्रैक्टर को चलाकर देख रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से पप्पू रावत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी पप्पी, तीन बेटे शुभम, शिवम, सत्यम और एक बेटी शिवांशी हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए