क्रिकेट के विवाद में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार; आसीवन में तालाब से अज्ञात शव मिला
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पांच दिन पहले पंचायत भवन के पीछे हुई थी। गांव निवासी 18 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सूरज पाल अपने साथी अमित सिंह के साथ क्रिकेट खेलने गया था। खेल शुरू करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिस पर अमित ने बल्ले से भूपेंद्र के सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। आसपास पूछताछ के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए