युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रविंदर के रूप में हुई है, जो 5 मार्च की रात पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रविंदर गांव में बैंड बाजा बजाने का काम करता था। 5 मार्च की रात उसका पत्नी राम दुलारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया। परिवार वालों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
गुरुवार 12 मार्च को खेत की ओर गए ग्रामीणों ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका शव देखा। पहचान होने पर गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मृतक के परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए