पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम गौरांग राठी
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
डीएम ने बताया कि जनपद में 62 गैस एजेंसियां और 232 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिन्हें नियमित रूप से आपूर्ति मिल रही है। अगले 24 घंटे में सभी केंद्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल एक्ट के तहत एक बार में 200 लीटर तक पेट्रोल-डीजल लेने की अनुमति है, लेकिन जमाखोरी या बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। घरेलू गैस सिलेंडर सामान्य रूप से होम डिलीवरी से ही दिए जाएंगे।
निगरानी के लिए सप्लाई, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। डीएम ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, कालाबाजारी या कृत्रिम कमी दिखाने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन ने लोगों से जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए