उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफिंग
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 18 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज गुरुवार को गौरांग राठी जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में परीक्षा से संबन्धित सभी परीक्षा प्रभारी, केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा प्रभारियों के साथ मीटिंग की गई।
मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए