प्राथमिक विद्यालय में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 5900 रुपये बरामद
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 15 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना बेहटामुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर ग्रांट, गंजमुरादाबाद के प्रधानाध्यापक प्रवीण मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि महावीर जयंती के अवकाश के कारण स्कूल बंद था। इसी दौरान एक छात्र के स्कूल पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और विद्यालय से सामान चोरी होने की जानकारी हुई।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को पुलिस ने मामले से जुड़े वांछित आरोपी शाहरुख पुत्र रफीक उर्फ मल्हा (20) निवासी बकोठी थाना अरौल, कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए