प्रदूषण फैलाने पर टेनरी सील, बिजली कनेक्शन भी काटा पुलिस को मिला निगरानी का आदेश
-
By
Admin
Published - 12 March 2026 67 views
सोमेन्द नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के दही औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने वाली एक टेनरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। साथ ही चोरी-छिपे संचालन की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने टेनरी का बिजली कनेक्शन भी काट दिया।
जानकारी के अनुसार दही चौकी क्षेत्र के साइड-2 स्थित यूपीएसआईडीसी के लेदर कॉम्प्लेक्स में संचालित “मेसर्स चीता क्लासिक” टेनरी के खिलाफ स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि यहां से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी आसपास बहाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि टेनरी संचालक प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर टेनरी को सील कर दिया और मशीनों व जनरेटर पर भी सील लगा दी गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, एई महेंद्र सिंह व जेई कमलेश प्रजापति मौजूद रहे। प्रशासन ने टेनरी की निगरानी की जिम्मेदारी दही थाना पुलिस को सौंपी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावआगामी रमजान, ईद व नवरात्रि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर चिरियारी गांव में क्रिकेट खेलने क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रै
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में गुरुवार को एक युवक का
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए