मिशन शक्ति अभियान: महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
-
By
Somendra shukla
Published - 13 October 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिस कर्मियों के साथ संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। आईबीपी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में आयोजित अभियान में मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, उपनिरीक्षक रेखा देवी, एंटी रोमियो प्रभारी मीना कुमारी, महिला आरक्षी साधना व ममता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट प्रभारी विपिन सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव तथा यातायात पुलिस के आरक्षी कुलदीप बघेल और हेमंत राजपूत ने भी सहभागिता की। करीब 20 से 25 महिला एनसीसी कैडेट्स ने अभियान में भाग लिया।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं यातायात पुलिस ने चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन का संदेश दिया।
आपात स्थिति में सहायता के लिए 112, 1090, 181 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के तहत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नारी सशक्तिकरण का संदेशउन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के