उन्नाव में ग्राम प्रहरियों का सम्मान, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सदर विधायक पंकज गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
-
By
Somendra shukla
Published - 13 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। पुलिस लाइन उन्नाव में मंगलवार को आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ सदर विधायक पंकज गुप्ता को पुष्प गुच्छा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम योगदान देते हैं।
यह कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान के लिए आयोजित पहल के क्रम में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के माध्यम से ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देने और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्व
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के तहत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नारी सशक्तिकरण का संदेशउन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के