मिशन शक्ति अभियान: समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच महिलाओं का सम्मान
-
By
Somendra shukla
Published - 12 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला थाना उन्नाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने सम्मानित महिलाओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इनमें सनडीशन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं परिवार परामर्श केंद्र की वरिष्ठ सलाहकार तब्बसुम नफीस, समाजसेविका एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी डॉ. सुषमा सिंह, महिला थाना की पीएलबी आकांक्षा मिश्रा, शिक्षिका गजाला तथा कला एवं ब्यूटीशियन क्षेत्र में कार्यरत मनीषा शामिल रहीं।
समारोह के दौरान मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल की सराहना करते हुए सम्मानित महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति ने किया। समारोह ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नारी सशक्तिकरण का संदेशउन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के
-
आईजी किरण एस. ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, डीएम और एसएसपी रहे मौजूदउन्नाव। महिलाओं एवं बालिकाओं की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत अजगैन पुलिस की एंटी रोमियो ट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने पीड़िता को 7, 344 पूरी रकम उसके खाते में वा