थाना दही में छह महिलाओं का सम्मान, मिशन शक्ति ने दिया
-
By
Somendra shukla
Published - 12 October 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नारी सशक्तिकरण का संदेश
उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना दही में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली छह महिलाओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, प्रतीक चिह्न एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रेखा सिंह, डॉ. शशि रंजना अग्निहोत्री, प्रभा यादव, पायल गुप्ता तथा महिला आरक्षी मोनिका और गीता शामिल रहीं। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है। उन्होंने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” का उल्लेख करते हुए महिला सम्मान को समाज की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। अंत में महिलाओं से मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार में सहयोग
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नारी सशक्तिकरण का संदेशउन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के
-
आईजी किरण एस. ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, डीएम और एसएसपी रहे मौजूदउन्नाव। महिलाओं एवं बालिकाओं की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत अजगैन पुलिस की एंटी रोमियो ट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने पीड़िता को 7, 344 पूरी रकम उसके खाते में वा