साइबर ठगी की ₹12,427 की रकम पीड़िता को वापस
-
By
Somendra shukla
Published - 10 October 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव की कोतवाली सदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की शिकार महिला के खाते में ₹12,427 की धनराशि वापस कराई है। रकम वापस मिलने से पीड़िता को राहत मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी कुसुम तिवारी पत्नी आदित्य मोहन ने 6 अक्टूबर 2026 को कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, लोन एप डाउनलोड करने के कारण उनके बैंक खाते से बिना जानकारी के धनराशि कट गई थी। इस संबंध में शिकायत संख्या 33110262076227 दर्ज कराई गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली सदर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और 10 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के खाते में पूरी ₹12,427 की धनराशि वापस करा दी।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस की इस पहल से साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई के महत्व को बल मिला है।
अपील: अनजान लोन एप डाउनलोड करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। आगामी नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षि
-
, सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। आगामी नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव की
-
गंगाघाट ने जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 16 आरोपी गिरफ्तार1.29 लाख रुपये से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शा