स्टेडियम में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना की मांग
-
By
Admin
Published - 04 October 2026 18 views
बंथरा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर, बंथरा स्थित बाबा विनायक सिंह चौहान स्टेडियम में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठी है। अट्ठाईसा क्षत्रिय परिवार की ओर से रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह से प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया गया।
करणी सेना लखनऊ से जुड़े पवन सिंह चौहान ने अट्ठाईसा क्षत्रिय परिवार की ओर से विधायक को संबोधित अनुरोध पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि स्टेडियम परिसर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास की स्मृतियों को संजोने के साथ युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
अनुरोध पत्र में प्रतिमा स्थापना को ऐतिहासिक गौरव और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभाव एवं प्रेरणा का संचार करने वाला कदम बताया गया। परिवार की ओर से विधायक से इस संबंध में आवश्यक पहल करते हुए संबंधित विभाग से स्वीकृति दिलाने की अपील की गई। अब मांग पर विधायक और संबंधित विभाग की ओर से होने वाली कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की नजर है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ, 4 अक्टूबर। चिकित्सा शिक्षा और शोध में योगदान की भावना से अलीगंज निवासी 81 वर्षीय स्वर्गीय सुरे
-
214 फार्मेसियों की जांच में 130 दवाओं का विश्लेषण, 36 की एमआरपी खरीद कीमत से 10 गुने से अधिकलखनऊ, 4
-
बंथरा। हरौनी पुलिस चौकी के प्रभारी बदल गए हैं, लेकिन लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात सिपाहियों की त
-
बंथरा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर, बंथरा स्थित बाबा विनायक सिंह चौहान स्टेडियम में
-
किसान पथ के माती अंडरपास के पास रविवार सुबह हुआ विवादबिजनौर लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में